पंजाब पुलिस की ओर से शहीद पुलिस जवानों की कुर्बानियों को याद करने के लिए शहीदी स्मृति सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस कमिश्नर अमृतसर हरमनबीर सिंह गिल के दिशा-निर्देशों के तहत कंपनी बाग में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहीद पुलिस कर्मचारियों की तस्वीरें प्रदर्शित कर लोगों को उनके बलिदान, बहादुरी और देश के प्रति समर्पण से परिचित करवाया गया। कार्यक्रम एसीपी स्थानीय की निगरानी में ट्रैफिक एजुकेशन सेल के इंचार्ज एएसआई सलवंत सिंह की ओर से आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को शहीदों की कुर्बानियों से जोड़ना और उनमें देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा तथा समाज सेवा की भावना पैदा करना था।