फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंडियाला पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, डेढ़ किलो हेरोइन और दो पिस्तौल बरामद

नशा तस्करों और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जंडियाला पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से डेढ़ किलो हेरोइन, दो पिस्तौल और 13 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ के दौरान नशे और हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क को लेकर अहम खुलासे होने की संभावना है। डीएसपी बलजीत सिंह हुंदल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल के निर्देश पर पुलिस की ओर से इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। एएसआई तरसेम सिंह की अगुवाई वाली टीम ने नाकाबंदी के दौरान गहरी मंडी निवासी दलजीत सिंह उर्फ बिल्ला को काबू कर उसके पास से एक किलो हेरोइन बरामद की। इस संबंध में केस नंबर 310 दर्ज किया गया है। वहीं, वडाला चौकी प्रभारी एएसआई जतिंदरपाल सिंह की टीम ने जंडियाला के शेखूपुरा निवासी दलजीत सिंह उर्फ दीपु को गिरफ्तार कर एक अवैध पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए। आरोपी के घर की तलाशी के दौरान 500 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई। इस संबंध में केस नंबर 308 दर्ज किया गया है। तीसरी कार्रवाई में टाउन जंडियाला चौकी प्रभारी एएसआई गोपाल सिंह ने विशेष नाकाबंदी के दौरान पत्ती निवासी फतेह सिंह उर्फ फतेह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से .30 बोर पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। डीएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान नशे और हथियारों के स्रोत तथा आगे की सप्लाई को लेकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें