फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर हरमंदिर साहिब में जगमगाया स्वर्ण मंदिर, जमकर हुई आतिशबाजी

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व के अवसर पर शनिवार को सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। देश-विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु अमृतसर पहुंचे और गुरुघर में माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। प्रकाश पर्व को लेकर श्री हरिमंदिर साहिब परिसर और आसपास के क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया। शाम होते ही दीपमाला से पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में दीप जलाकर गुरु घर के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। स्वर्ण मंदिर का मनमोहक प्रकाश श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। रात के समय श्री हरिमंदिर साहिब में जमकर आतिशबाजी की गई। आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा और आतिशबाजी का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिसर और आसपास मौजूद रहे। इस दौरान पूरा वातावरण बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से गूंजता रहा। प्रकाश पर्व के मद्देनजर सुबह से ही श्री हरिमंदिर साहिब में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। संगत ने पवित्र सरोवर में स्नान करने के बाद गुरु घर में माथा टेका और गुरबाणी का कीर्तन श्रवण किया। श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें