फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी भाजपा का राजनीतिक विंग बनकर आप नेताओं को बदनाम करने में जुटी : कुलदीप धालीवाल

Nivedita Updated Wed, 02 Sep 2026 01:04 PM IST

आम आदमी पार्टी के पंजाब मुख्य प्रवक्ता और अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने बुधवार को अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी भाजपा के राजनीतिक विंग के तौर पर काम कर रही है और पंजाब में आप नेताओं को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। धालीवाल ने कहा कि दिल्ली में भी ईडी के जरिए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को मामलों में फंसाया गया और लंबे समय तक जेल में रखा गया। उन्होंने दावा किया कि अंत में सच्चाई सामने आई और आप नेताओं को राहत मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि अब पंजाब में भाजपा, जिसका प्रदेश में मजबूत जनाधार नहीं है, ईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के अन्य नेताओं को अलग-अलग मामलों में फंसाने की साजिश कर रही है। धालीवाल के मुताबिक, ईडी ने पंजाब पुलिस को पत्र भेजकर कानूनी कार्रवाई करने को कहा था। इसके जवाब में पंजाब पुलिस ने ईडी से संबंधित दस्तावेज और सबूत उपलब्ध कराने को कहा, क्योंकि भेजे गए दस्तावेज और चैट स्पष्ट रूप से पढ़े नहीं जा रहे थे। पुलिस ने संबंधित अधिकारी को पुलिस मुख्यालय पहुंचकर सभी साक्ष्य और दस्तावेज देने के लिए कहा था। धालीवाल ने दावा किया कि न तो मंगलवार और न ही बुधवार को ईडी का कोई अधिकारी सबूत लेकर पंजाब पुलिस के पास पहुंचा। उन्होंने कहा कि जब ईडी बार-बार कार्रवाई की मांग कर रही है तो पुलिस द्वारा सबूत मांगने पर उन्हें उपलब्ध क्यों नहीं कराया जा रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले भी आप के बड़े नेताओं को जेल भेजकर देख चुकी है, लेकिन पार्टी आज भी चट्टान की तरह खड़ी है। न हम घबराए हैं और न डरते हैं। आम आदमी पार्टी किसी दबाव के आगे नहीं झुकेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें