फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: पंजाब की सियासत में धालीवाल का बड़ा बयान, बोले- भाजपा दूसरे दलों के दागी नेताओं का कबाड़खाना

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर तीखे राजनीतिक हमले किए। उन्होंने भाजपा को ‘कबाड़खाना’ बताते हुए आरोप लगाया कि पार्टी दूसरे दलों के दागी नेताओं को शामिल कर पंजाब में अपना राजनीतिक आधार मजबूत करने की कोशिश कर रही है। अमृतसर में मीडिया से बातचीत करते हुए धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी का गठन भ्रष्टाचार खत्म करने और राजनीति में बदलाव लाने के उद्देश्य से हुआ है। भ्रष्टाचार या गलत कामों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ पार्टी सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि केवल कुर्सी के लिए राजनीति करने वालों के लिए आप में जगह नहीं है। आप विधायकों के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का पंजाब में अपना मजबूत जनाधार नहीं है। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा पर निशाना साधते हुए धालीवाल ने उन्हें पंजाब का सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि बाजवा सरकार गिरने और विधायकों के संपर्क में होने जैसे बयान देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। धालीवाल ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप 2027 के विधानसभा चुनाव में 100 से अधिक सीटें जीतकर दोबारा सरकार बनाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें