फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: मां-बेटियों के सम्मान की योजना के तहत 400 के करीब सखियों का सम्मान

शाहिल शर्मा Updated Sun, 06 Sep 2026 03:53 PM IST

आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से शुरू की गई ‘मां-बेटियां सत्कारयोग्य योजना’ के तहत घर-घर जाकर मां-बेटियों के फार्म भरने वाली ‘सखियों’ के सम्मान में अमृतसर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 400 सखियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने सखियों को सम्मानित किया। विधायक निज्जर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की असली ताकत उसके वालंटियर हैं। महिला वालंटियरों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। सखियों ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और योजना के तहत पंजीकरण करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके इसी योगदान के लिए सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान के जीवन और राजनीतिक सफर पर आधारित डिस्कवरी चैनल की डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। इसमें मुख्यमंत्री के सतौज से चंडीगढ़ तक के सफर को दर्शाया गया है। निज्जर ने महिलाओं से सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अच्छे सरकारी स्कूलों, मोहल्ला क्लीनिकों और लाइब्रेरी जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल किया जाए और बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को पर्याप्त समय और प्यार देने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि सखियों के माध्यम से महिलाओं के पंजीकरण का काम अभी जारी है। वोटर कार्ड समेत अन्य समस्याओं के कारण जो लोग प्रक्रिया से बाहर रह गए हैं, उन्हें भी शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। निज्जर ने कहा कि देश की करीब 50 फीसदी आबादी महिलाएं हैं। किसी भी समाज और कौम को साहसी बनाने में माताओं की बड़ी भूमिका होती है। इतिहास में भी माताओं ने अपने बच्चों को कठिन परिस्थितियों का सामना करने का हौसला दिया है। महिलाओं को उनका बनता सम्मान और अधिकार मिलना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें