फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री अकाल तख्त साहिब में ‘वारिस पंजाब दे’ की अरदास

निवेदिता वर्मा Updated Fri, 30 Jan 2026 04:32 PM IST

‘वारिस पंजाब दे’ संगठन की ओर से सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब में अरदास कर कौम की चढ़दी कला और आने वाले कार्यक्रमों की सफलता की कामना की गई। इस मौके पर भाई अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह, संगठन की नवगठित सात सदस्यीय पीएससी कमेटी और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत में तरसेम सिंह ने बताया कि गुरु हरगोबिंद साहिब और गुरु रामदास पातशाह के चरणों में संगठन के पंथक और पंजाब बचाओ मिशन की कामयाबी के लिए अरदास की गई है। उन्होंने ऐलान किया कि 25 फरवरी से दूसरी ‘खालसा वहिर’ की शुरुआत की जाएगी, जो श्री अकाल तख्त साहिब से चलकर श्री दमदमा साहिब तक जाएगी। उन्होंने संगत से पंजाब की युवा पीढ़ी को नशों से दूर कर गुरमत से जोड़ने के लिए इस अभियान में सहयोग की अपील की। अकाली दल (बादल) से गठजोड़ की चर्चाओं को खारिज करते हुए बापू तरसेम सिंह ने स्पष्ट किया कि किसी भी कीमत पर बादल दल से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बेअदबी मामलों और पंथक हालात के लिए बादल परिवार को जिम्मेदार ठहराया। भाई अमृतपाल सिंह को संसद सत्र में शामिल न होने देने पर उन्होंने इसे लोकतंत्र का अपमान बताया और कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों की आवाज दबाई जा रही है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों पर पंजाब के पानी सहित अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया। 328 पावन सरूपों के मामले में एसआईटी द्वारा समन जारी किए जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार इस संवेदनशील मसले पर राजनीति कर रही है और संगत को गुमराह किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें