फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: बीबीएमबी में 2500 पद खाली, श्वेत मलिक ने मान सरकार पर बोला हमला

शाहिल शर्मा Updated Mon, 07 Sep 2026 04:30 PM IST

भाजपा कार्यालय अमृतसर में पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा नेता श्वेत मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) में पंजाब के हिस्से के करीब 2500 पद खाली होने का दावा करते हुए सरकार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। श्वेत मलिक ने कहा कि BBMB पंजाब के लिए बेहद महत्वपूर्ण संस्थान है। यह बांध प्रबंधन, पानी के वितरण और बाढ़ प्रबंधन में अहम भूमिका निभाता है। उनके अनुसार, पंजाब के हिस्से के करीब 2500 पद लंबे समय से खाली हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पहले इन पदों को भरने के दावे कर चुकी है, लेकिन अब तक स्थिति में अपेक्षित बदलाव नहीं हुआ। इसे उन्होंने सरकार की कथनी और करनी में अंतर बताया। 2025 की बाढ़ को लेकर भी सरकार को घेरा श्वेत मलिक ने 2025 में पंजाब में आई बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि इससे किसानों, घरों और कारोबार को भारी नुकसान हुआ। उन्होंने बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही केंद्र पर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों और किसानों की सहायता के लिए राहत उपलब्ध कराई। उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए नशा तस्करी, गैंगस्टर, रेत और लैंड माफिया के मुद्दे पर मान सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आम लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मलिक ने आरोप लगाया कि पार्टी जनता के मुद्दों के बजाय 2027 के चुनाव और मुख्यमंत्री पद की दौड़ में उलझी है। श्वेत मलिक ने दावा किया कि भाजपा पंजाब में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रही है और 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें