फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकालेश्वर मंदिर का बड़ा नवाचार: अब दर्शन करने आने वाले हर श्रद्धालु को मुफ्त मिलेगा बाबा महाकाल का प्रसाद

Thu, 01 Oct 2026 10:30 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने और नए प्रयोगों (नवाचारों) की कड़ी में एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है। मंदिर के इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है, जब बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले हर आम श्रद्धालु को मंदिर समिति की ओर से निशुल्क प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस नई और पावन व्यवस्था का शुभारंभ शुक्रवार से होने जा रहा है।

मंदिर प्रबंध समिति की उप प्रशासक सिम्मी यादव ने बताया कि समिति द्वारा लगातार दर्शनार्थियों की सुगमता और सेवा के लिए नए नवाचार किए जा रहे हैं। इसी सोच के तहत अब मंदिर आने वाले प्रत्येक भक्त को खाली हाथ न लौटना पड़े, इसके लिए प्रतिदिन निशुल्क प्रसाद वितरण का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि दर्शन करने के बाद बाहर निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के दो प्रमुख एग्जिट गेटों (निकास द्वारों) पर विशेष काउंटर बनाए गए हैं, जहां से प्रसाद आसानी से मिलेगा। श्रद्धालुओं को पैकेट में चने, चिरौंजी और रेवड़ी का सूखा प्रसाद दिया जाएगा, ताकि देश-विदेश से आने वाले भक्त इसे बिना किसी असुविधा के अपने साथ घर भी ले जा सकें।

ये भी पढ़ें- भस्म आरती में त्रिपुंड और चंद्रमा से सजे बाबा महाकाल, जयकारों से गूंजा परिसर, देखें आरती शेड्यूल

भगवान को भोग अर्पण के बाद शुरुआत
प्रसाद वितरण की प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह की प्रथम पूजा-अर्चना के बाद शुरू होगी। बाबा महाकाल को विधिवत नैवेद्य और भोग अर्पित करने के उपरांत ही इसे प्रसादी के रूप में भक्तों में बांटा जाएगा। मंदिर समिति के इस अभूतपूर्व नवाचार से दूर-दराज और देश के कोने-कोने से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। अब बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों के साथ ही हर भक्त को प्रसाद का पावन आशीष भी सहजता और सम्मान के साथ प्राप्त हो सकेगा।    

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें