फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का आगाज, राजधानी समेत कई जिलों में छाया घना कोहरा, घरों में दुबके लोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Mon, 02 Jan 2023 11:51 AM IST

मध्यप्रदेश में नए साल के आगाज के साथ ही कड़ाके की ठंड ने भी दस्तक दे दी है। सोमवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत ग्वालियर चंबल, बघेलखंड और बुंदेलखंड के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने पांच छह जनवरी से प्रदेश में मावठा की बारिश होने के आसार भी व्यक्त किए हैं। 

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक जनवरी के दूसरे सप्ताह से राज्य में शीतलहर की शुरुआत हो सकती है। जिसके साथ ही प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा। जनवरी में पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंड बढ़ेगी। वहीं, जनवरी महीने में उत्तर भारत समेत पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं, जिसका असर मैदानी इलाकों में दिखेगा। सात जनवरी के बाद राज्य के कई जिलों में तापमान में गिरावट होने के आसार भी मौसम विज्ञान केंद्र ने व्यक्त किए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में दिसंबर जहां 10 सालों में सबसे गर्म रहा तो वहीं जनवरी हाड़ कंपा देने वाली ठंड लेकर आई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें