फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन प्रहार में कार्रवाई: खरगोन में 3 करोड़ के गांजे की खेती पकड़ी, पुलिस ने 60 क्विंटल पौधे जड़ से उखाड़ा

Mon, 28 Sep 2026 07:23 PM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खरगोन पुलिस ने गांजे की अवैध खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन प्रहार के तहत चैनपुर थाना क्षेत्र के दो दुर्गम इलाकों में दबिश देकर पुलिस ने करीब 60 क्विंटल गांजे के पौधे जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, जब्त पौधों की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 98 लाख 70 हजार रुपए है। एसपी रविन्द्र वर्मा ने सोमवार को बताया कि पुलिस को ग्राम जामली और गुवाड़ा ठाटा फलिया में खेतों में गांजे की खेती किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद चैनपुर, भीकनगांव, बिस्टान, गोगावां थाना और पुलिस लाइन की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने दोनों स्थानों पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। दुर्गम इलाकों में स्थित खेतों तक पहुंचने के लिए पुलिसकर्मियों को नदी और पहाड़ी रास्तों से होकर गुजरना पड़ा। खेतों की सर्चिंग के लिए ड्रोन की मदद भी ली गई। ग्राम जामली में पुलिस ने दंगलिया, मधू और सुखलाल के खेतों से गांजे के 9,391 पौधे जब्त किए। इनका कुल वजन 3,765 किलो और अनुमानित कीमत 1 करोड़ 88 लाख 25 हजार रुपए बताई गई है। वहीं, ग्राम गुवाड़ा ठाटा फलिया में जागीर के खेत से 5,800 पौधे जब्त किए गए। इनका वजन 2,209 किलो और अनुमानित कीमत 1 करोड़ 10 लाख 45 हजार रुपए बताई गई है।

पढे़ं: आखिरी कॉल के बाद इन्फ्लुएंसर निधि का भावुक पोस्ट, कमरे में हुईं बंद; मोबाइल से तलाशे जा रहे मौत के सुराग पुलिस के मुताबिक, दोनों स्थान शेडो एरिया यानी नो मोबाइल नेटवर्क जोन में हैं। यहां कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। खेतों से गांजे के पौधों को उखाड़कर जब्त करने में पुलिसकर्मियों को कई घंटे मेहनत करनी पड़ी। मामले में जामली के दंगलिया, मधू और सुखलाल तथा गुवाड़ा के जागीर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन अनुराग और डीआईजी निमाड़ रेंज सिमाला प्रसाद के निर्देश पर की गई। एसपी खरगोन रविन्द्र वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिट्टू सहगल के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई में एसडीओपी भीकनगांव केतन अडलक, डीएसपी कैलाश चौहान, चैनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक गणपत कनेल, भीकनगांव थाना प्रभारी निरीक्षक बलरामसिंह राठौर, बिस्टान थाना प्रभारी गुलाब सिंह रावत और गोगावां थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपक यादव सहित विभिन्न थानों और पुलिस लाइन की टीम शामिल रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें