फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बना अखाड़ा: छात्र के पिता-भाई ने स्पोर्ट्स टीचर को पीटा, शिक्षिकाओं से अभद्रता और धमकी देने का आरोप

Tue, 17 Nov 2026 06:24 PM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

शहर के सनफ्लॉवर हायर सेकेंडरी स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब आठवीं कक्षा के एक छात्र के पिता और बड़े भाई ने स्कूल परिसर में घुसकर शिक्षकों के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि छात्र के बड़े भाई ने स्पोर्ट्स टीचर विवेक प्रजापति को थप्पड़ मार दिया। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य शिक्षकों के साथ भी झूमाझटकी की गई। महिला शिक्षिकाओं से अभद्र व्यवहार और धमकी देने के आरोप भी लगे हैं। घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

चोट लगने के बाद परिजनों को बुलाया
स्कूल की प्रिंसिपल भुवनेश्वरी पांडे के मुताबिक, सोमवार को आठवीं कक्षा के एक छात्र को गिरने से चोट लग गई थी। इसके बाद छात्र ने अपने पिता यूनुस और बड़े भाई रईश को स्कूल बुलाया। छात्र ने स्पोर्ट्स टीचर विवेक प्रजापति पर मारपीट कर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया। इसी मामले में स्कूल प्रबंधन और परिजनों के बीच बातचीत चल रही थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और पिता-बेटे ने कथित तौर पर स्पोर्ट्स टीचर के साथ मारपीट शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- भोपाल में 32 साल से लोहा मंडी का इंतजार: इंदौर में तीन मंडियां,100 हेक्टेयर जमीन मिलने के बाद भी नहीं हुआ काम

बीच-बचाव करने वाले शिक्षकों से भी की हाथापाई
विवाद बढ़ने पर शिक्षक ऋषि स्वामी और शिक्षिका अचला गुहा बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी झूमाझटकी की। शिक्षिका मनीषा जैन ने आरोप लगाया कि छात्र के पिता ने धमकी देते हुए कहा कि यदि उनके बेटे को कोई शिक्षक मारेगा तो वे भी उसे मारेंगे और स्कूल के बाहर देख लेंगे।

50 से ज्यादा शिक्षक पहुंचे कोतवाली
घटना से नाराज स्कूल के 50 से अधिक महिला और पुरुष शिक्षक एकजुट होकर सिटी कोतवाली थाने पहुंचे। करीब एक घंटे तक स्टाफ थाने में मौजूद रहा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान शाला विकास समिति का कोई सदस्य वहां नहीं पहुंचा।

पिता और एक बेटा पुलिस की गिरफ्त में
सिटी कोतवाली टीआई रोशनलाल भारती ने बताया कि स्पोर्ट्स टीचर विवेक प्रजापति की शिकायत पर यूनुस और उसके बेटे रईश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी पिता और छात्र को थाने ले आई है, जबकि मारपीट के आरोपी बड़े बेटे के शहर से बाहर भागने की जानकारी मिली है। उसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल छात्र और उसके परिजनों का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।     50 से ज्यादा शिक्षक एकजुट   आठवीं के छात्र को चोट लगने के बाद परिजनों ने स्कूल पहुंचकर किया हंगामा  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें