जिले की कुक्षी तहसील के निसरपुर क्षेत्र में कांवड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी, हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। साथ ही 20 से अधिक कांवड़िए घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को गंभीर स्थिति में इंदौर रैफर किया गया है। सभी भक्त निसरपुर कोटेश्वर पुराने चिखलदा जा रहे थे। गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर पहुंचते ही रास्ते में बने पुल पर अचानक ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो गया। चालक का नियंत्रण हटते ही कांवड़ियों से भरी ट्रॉली अनियंत्रित होकर सीधे पुल के नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। क्षेत्र से गुजर रहे लोगों ने पुलिस सहित एंबुलेंस पर सूचना दी। हादसे में राजेंद्र पिता नारायण पाटीदार (42) की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार निसरपुर क्षेत्र में श्रावण के चौथे सोमवार पर नर्मदा जल लेने जा रहे कांवड़ यात्रियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही निसरपुर चौकी और कुक्षी पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को ट्रॉली से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से निसरपुर व नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़वानी जिला अस्पताल रवाना कर दिया है। हादसे में राजेंद्र पाटीदार व अश्विन पिता प्रदीप शर्मा (25) को गंभीर स्थिति में इंदौर रैफर किया गया। साथ ही राम पिता नरेंद्र पाटीदार (14), विपिन पिता मंशाराम पाटीदार (32), वेद पिता सदाशिव पाटीदार (20), हर्षवर्धन पिता कन्हैयालाल पाटीदार (29), रुद्र पिता घनश्याम पाटीदार (16), सदाशिव पिता जगदीश पाटीदार (40), सार्थक पिता भागीरथ पाटीदार (22), सार्थक पिता कैलाश पाटीदार (18), लोकेश पिता मनोहर पाटीदार (42), कमल पिता राधेश्याम पाटीदार (46), कन्हैयालाल पिता शांतिलाल पाटीदार (49), तुलसीबाई पति देवराम पाटीदार (62), राघव पिता मुकेश पाटीदार (22), हरिओम पिता शांतिलाल पाटीदार (46), हरिओम पिता शांतिलाल पाटीदार (46), महेंद्र पिता रामलाल पाटीदार (41), ऐश्वर्या पिता सचिन पाटीदार (13), अखिलेश पिता अम्बाराम पाटीदार (45), आदित्य पिता दिनेश पाटीदार (21), संजय पिता सुरेश पाटीदार (37) घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ें- फरार पूर्व CSP नेहा पच्चीसिया ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, तीनों आरोपियों ने मांगी अग्रिम जमानत; SIT गठित
प्रत्यक्षदर्शी मनोहर पाटीदार के अनुसार, ट्रॉली सवार लोग नर्मदा जल लेने जा रहे थे। वे पिछले 4 साल से लगातार कांवड़ यात्रा पर जाते हैं। गांव के राम मंदिर से करीब 30-35 महिला और पुरुष बैठे थे। इनमें से चार लोगों को ज्यादा चोट लगी है। दो की हालत गंभीर है। उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शी मनोहर के मुताबिक कड़माल में बने नए पुल पर पहुंचते ही स्टेयरिंग फेल हो गया और ट्रैक्टर पुल से नीचे उतर गया। किसी के सिर, हाथ या कमर में चोट लगी है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्रेन से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा किया गया।