फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमोह: नाबालिग से दुराचार के आरोपी के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की मांग, हिंदू संगठनों ने निकाली रैली

Thu, 05 Nov 2026 07:26 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुराचार की गंभीर घटना के बाद अब आरोपी के कथित अवैध अतिक्रमण को लेकर विरोध तेज हो गया है। बुधवार दोपहर हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकालकर प्रशासन के सामने आरोपी के अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग उठाई।

कार्यकर्ताओं ने आरोपी के परिवार पर भी शासकीय भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए उसकी जांच और अतिक्रमण हटाने की मांग की। इस संबंध में एसडीएम के नाम तहसीलदार उमेश तिवारी को ज्ञापन सौंपा गया। संगठनों ने प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

चार दिन पहले नाबालिग के साथ हुई थी गंभीर वारदात
जानकारी के अनुसार, करीब चार दिन पहले हटा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ आरोपी फैजान खान द्वारा दुराचार किए जाने का मामला सामने आया था। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। हालांकि, पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने हटा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुराचार, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें- टहलने निकले एसडीएम को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, आंख के ऊपर की हड्डी में फ्रैक्चर; अस्पताल में भर्ती

पुराने एसडीएम कार्यालय तक निकाली रैली
मामले को लेकर बुधवार दोपहर हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता हटा में एकत्रित हुए। कमला नेहरू वार्ड स्थित शंकर जी चबूतरा से रैली शुरू हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुराने एसडीएम कार्यालय पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के नाम तहसीलदार उमेश तिवारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोपी के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के साथ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। संगठनों ने आरोपी के कथित पुराने आपराधिक रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कानून के तहत सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई।

परिवार पर सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप
प्रदर्शन के दौरान हिंदू संगठनों ने केवल दुराचार के मामले तक ही अपनी मांग सीमित नहीं रखी, बल्कि नगर के अन्य अतिक्रमण संबंधी मुद्दों को भी प्रशासन के सामने रखा। कार्यकर्ताओं ने घटना स्थल के आसपास किए गए कथित अतिक्रमण को हटाने और आरोपी के परिवार द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए कब्जे के आरोपों की जांच कराने की मांग की।

इसके अलावा बस स्टैंड स्थित एक ढाबे के कथित अतिक्रमण को हटाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई। संगठनों का कहना है कि प्रशासन को इन सभी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।

एक सप्ताह का अल्टीमेटम
ज्ञापन सौंपने के दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में आरोपी के कथित अतिक्रमण और अन्य शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। अब देखना होगा कि ज्ञापन के बाद स्थानीय प्रशासन इन मांगों पर क्या कदम उठाता है। ज्ञापन सौंपते संगठन के सदस्य  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें