फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैतूल: बेटी को बचाने टांके में कूदी मां, दोनों की मौत; शव निकला तो सीने से चिपकी थी डेढ़ साल की मासूम

Tue, 29 Sep 2026 08:30 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

भैंसदेही थाना क्षेत्र के धामनगांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां डेढ़ साल की बेटी को पानी के गहरे टांके में डूबता देख मां ने उसे बचाने के लिए टांके में छलांग लगा दी। गहराई अधिक होने के कारण मां-बेटी दोनों डूब गईं। जब दोनों के शव बाहर निकाले गए तो मां ने मासूम बेटी को सीने से चिपका रखा था। जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय दीपिका उस समय घर में अकेली थी। घर के अंदर झूले में उसका दो महीने का बेटा था, जबकि डेढ़ साल की बेटी जियांशी आंगन में खेल रही थी। दीपिका का पति सुभाष वागद्रे खेत पर काम करने गया था। इसी दौरान खेलते-खेलते जियांशी घर के भीतर बने गहरे पानी के टांके में गिर गई। बेटी को डूबता देख दीपिका ने बिना देर किए उसे बचाने के लिए टांके में छलांग लगा दी। हालांकि, टांके की गहराई अधिक होने के कारण दोनों पानी में डूब गईं।

पढ़ें:  घंटे में एक ही जगह दो कारें पलटीं, सास-बहू समेत चार की मौत; आठ घायल इधर, झूले में मौजूद दो महीने का मासूम लगातार रोता रहा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोस की एक महिला घर पहुंची। मां-बेटी के दिखाई नहीं देने पर उसने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर जुट गए और दोनों की तलाश शुरू की। पति को भी खेत से बुलाया गया। ग्रामीणों ने जब पानी के टांके में तलाश की तो मां-बेटी के शव पानी के भीतर मिले। दीपिका ने जियांशी को सीने से चिपका रखा था। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। सूचना मिलने पर भैंसदेही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को पानी के टांके से बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बेटी को बचाने की कोशिश में मां ने अपनी जान गंवा दी। मौत के बाद भी मां ने मासूम बेटी को सीने से लगाए रखा। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें