फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: राहुल गांधी कल पहुंचेंगे बालाघाट, बैगा आदिवासी मृत बच्चों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

Wed, 30 Sep 2026 09:54 PM IST
बालाघाट ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 1 अक्तूबर को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं। उनका यह दौरा पूरी तरह से संवेदनशील और निजी संवेदना व्यक्त करने पर केंद्रित रहेगा। इस दौरान बालाघाट मुख्यालय में उनका कोई भी सार्वजनिक या राजनीतिक कार्यक्रम तय नहीं किया गया है।

पीड़ित परिवारों से करेंगे सीधी बात 
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी बैहर के ग्राम जालगा पहुंचेंगे। यहां वे हाल ही में बीमारी के कारण जान गंवाने वाले बैगा आदिवासी बच्चों के माता-पिता और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। वे पीड़ित परिवारों से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेंगे, प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई को समझेंगे और उनके दुख-दर्द में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें- वहशी औलाद को मौत की सजा: मां से दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने वाले पापी बेटे को मृत्युदंड, जानें मामला

बिरसी हवाई पट्टी से सड़क मार्ग का रूट तय
बैहर विधायक और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह उईके ने कार्यक्रम का विवरण साझा किया है। उनके अनुसार, राहुल गांधी सुबह लगभग 11:45 बजे गोंदिया (महाराष्ट्र) की बिरसी हवाई पट्टी पर उतरेंगे। इसके बाद, दोपहर 12 बजे वे सड़क मार्ग से जालगा गांव के लिए रवाना होंगे। उनका काफिला सलेटिका, हटा गोदरी, भालवा और बिठली पाथरी जैसे क्षेत्रों से होते हुए दोपहर करीब 2 बजे जालगा गांव पहुंचेगा।

प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ता मुस्तैद
राहुल गांधी के इस अचानक और बेहद संवेदनशील दौरे को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गांव में सुरक्षा व्यवस्था और बैठक की व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। परिजनों से मुलाकात और अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने के बाद, राहुल गांधी वापस सड़क मार्ग से बिरसी हवाई पट्टी लौटेंगे। वहां से वे नागपुर होते हुए भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। राहुल गांधी के इस होने वाले कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने नेता और मंत्री पहुंचे, जहां बड़े काफिले के साथ स्थानीय और भोपाल के नेताओं ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें