उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के तहत महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। अभिलेखों की संवीक्षा (स्क्रूटनी) एवं शारीरिक मानक परीक्षण में अर्ह अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 सितंबर 2026 से आयोजित की जाएगी। बोर्ड की ओर से अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के संशोधित प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक hgupexam2025.com/hg2025petadmit पर जाकर अपना संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पूर्व की तिथियों के निर्गत प्रवेश पत्र अब अमान्य होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे केवल संशोधित प्रवेश पत्र ही लेकर निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। विस्तृत सूचना एवं अपडेट के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in का नियमित तौर पर देखते रहें।