दुबग्गा क्षेत्र में रविवार को अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ के सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह समेत कई मंत्री व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रतिमा के अनावरण के दौरान बड़ी संख्या में लोधी समाज के लोग और स्थानीय नागरिक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान वीरांगना अवंती बाई लोधी के शौर्य और देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए। जनप्रतिनिधियों और समाज के पदाधिकारियों ने वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा को समाज के लिए प्रेरणा का प्रतीक बताया।