फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: साझा छत पर अवैध निर्माण कर किराये पर देने का आरोप, एलडीए पर कार्रवाई न करने का आरोप

अलीगंज के सेक्टर-सी, बटहा सबौली में साझा छत पर कथित अवैध निर्माण कर उसे किराये पर देने का आरोप लगाते हुए वृद्धा कमरजहां ने एलडीए में शिकायत की है। उनका आरोप है कि शिकायत के बाद एलडीए ने निर्माण को गलत मानते हुए नोटिस तो जारी किया, लेकिन समय सीमा पूरी होने के बावजूद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की। शिकायतकर्ता के बेटे सलमान मलिक ने बताया कि छह मई को एलडीए में शिकायत की गई थी। लगातार कार्रवाई न होने से परिवार सुरक्षा को लेकर चिंतित है। उन्होंने दो सितंबर को मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर अवैध निर्माण हटाने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने एलडीए के अवर अभियंता पर अभद्रता का आरोप भी लगाया। अवर अभियंता का पक्ष जानने के लिए कॉल किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें