फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पद्मश्री विद्या विन्दु सिंह और आचार्य ओम नीरव को मिला कृष्णदत्त मिश्र स्मृति सम्मान

'श्री कृष्णदत्त मिश्र साहित्य संस्थान, लखनऊ' की ओर से उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में यशस्वी कवि श्री कृष्णदत्त मिश्र 'कृष्ण' की 85वीं जयंती पर सारस्वत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतिष्ठित 'श्री कृष्णदत्त मिश्र स्मृति सम्मान-2026' पद्मश्री विद्या विन्दु सिंह और आचार्य ओम नीरव को प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. हरिःशंकर मिश्र ने की। मुख्य समागत के रूप में विनोद मिश्रा एडवोकेट और वररेण्य समागत के रूप में डॉ. रवीन्द्र नाथ तिवारी उपस्थित रहे। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपालकृष्ण शर्मा 'मृदुल' ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में संस्थान की कृति 'अवलोकन' कहानी-संग्रह और 'तृप्णा' (प्रथम पुष्प) का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार शिवमंगल सिंह 'मंगल' ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें