फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर योगी सेना ने किया प्रदर्शन

Akash Dwivedi Updated Mon, 07 Sep 2026 05:39 PM IST

योगी सेना (भारत) के उपाध्यक्ष एडवोकेट मोहित मिश्रा के नेतृत्व में हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पार्क में प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार के नाम लखनऊ कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर स्वतंत्र भारद्वाज प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग की। मोहित मिश्रा ने कहा कि पर्याप्त तथ्यों और निष्पक्ष जांच के बिना किसी निर्दोष के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मामले की पारदर्शी जांच कराने और कानून के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रवक्ता अंकित पांडेय समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी मामले में निष्पक्षता की मांग उठाई। प्रदर्शन में सूरज साहू, अंशुल निगम और महेश कुमार मौर्य समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें