मामा कॉलोनी में बरसात के पानी के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कॉलोनी में रहने वाले परिवारों के बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण स्कूल से घर लौटने वाले बच्चों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। परिजन बच्चों को नाव के जरिए पानी पार कराकर घर तक पहुंचा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से पानी भरा होने के कारण रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।