मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार शाम तीन बजे वरुण विहार योजना और नैमिष नगर योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने योजनाओं का लोकार्पण,शुभारंभ करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति मिलेगी और लोगों को बेहतर आवासीय एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वरुण विहार योजना के तहत संबंधित क्षेत्रों में आवासीय विकास के साथ सड़क, जल निकासी, बिजली और अन्य नागरिक सुविधाओं को विकसित करने की योजना है। वहीं नैमिष नगर योजना के माध्यम से क्षेत्र के सुनियोजित विस्तार और आधुनिक सुविधाओं के विकास पर जोर दिया जाएगा।कार्यक्रम में अधिकारियों ने दोनों योजनाओं की रूपरेखा और प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए