फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लौलाई उपकेंद्र का घेराव, कर्मचारियों ने अंदर से बंद किया गेट; आधी रात तक प्रदर्शन

आंधी-बारिश के चलते काशीराम कॉलोनी में हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात करीब 11 बजे तक बिजली बहाल नहीं होने पर नाराज कॉलोनी के लोगों ने रात 10:15 बजे लौलाई उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों के उपकेंद्र में प्रवेश करने की आशंका को देखते हुए कर्मचारियों ने अंदर से गेट बंद कर लिया। वहीं, बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारियों की टीम देर रात तक मौके पर जुटी रही। पेड़ काफी बड़ा होने के कारण हाईटेंशन लाइन के टूटे तार और एबीसी लाइन को दुरुस्त करने में समय लगा। प्रदर्शनकारी आधी रात 12 बजे के बाद तक उपकेंद्र के बाहर खड़े होकर बिजली बहाल करने की मांग को लेकर हंगामा करते रहे। कर्मचारियों का कहना था कि क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने का काम लगातार किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें