फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ विश्वविद्यालय में हॉस्टल आवंटन में पक्षपात का आरोप, छात्रों का प्रदर्शन

लखनऊ विश्वविद्यालय में हॉस्टल आवंटन में पक्षपात का आरोप लगाते हुए छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि छात्रावास में सीटें खाली होने के बावजूद उन्हें हॉस्टल आवंटित नहीं किया जा रहा है। इससे नाराज छात्र डीएसडब्ल्यू (छात्र कल्याण अधिष्ठाता) कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी छात्रों ने हॉस्टल आवंटन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पारदर्शिता की मांग की। छात्रों का आरोप है कि पात्र होने के बावजूद उन्हें छात्रावास की सुविधा से वंचित रखा जा रहा है। छात्रों ने मांग की कि खाली सीटों की स्थिति स्पष्ट की जाए और हॉस्टल आवंटन निष्पक्ष तरीके से किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें