लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रावास आवंटन में धांधली का आरोप लगाते हुए छात्र पिछले आठ दिनों से धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों की मांग है कि छात्रावास आवंटन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।