लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ की बहाली की मांग को लेकर छात्रों ने कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि वे विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के लिए पहुंचे थे, लेकिन कुलपति कार्यालय का गेट बंद कर दिया गया। इसके बाद छात्रों ने गेट के बाहर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया और छात्र संघ की बहाली की मांग उठाई।