फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में नवविवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी

सालेहनगर में मंगलवार सुबह मजदूर सतनाम की नवविवाहिता पत्नी सुभाषिनी (21) का शव कमरे में साड़ी के सहारे छत से फंदे पर लटकता मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की सास निर्मला ने बताया कि सुबह वह सुभाषिनी को जगाने पहुंचीं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से देखा तो सुभाषिनी फंदे पर लटक रही थी। ननद सोनिया ने बताया कि उसके भाई सतनाम की शादी बीते साल 27 अक्टूबर को नरायनपुर गांव निवासी सुभाषिनी से हुई थी। रक्षाबंधन के बाद सतनाम मजदूरी करने दिल्ली चला गया था। सोमवार शाम सुभाषिनी ने खाना बनाकर सभी को खिलाया और इसके बाद अपने कमरे में चली गई। पति को घटना की सूचना दे दी गई है। वह दिल्ली से घर आ रहे हैं। मृतका की दादी फूलमती ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन सुभाषिनी और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें