उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के 63वें स्थापना दिवस समारोह में लुप्तप्राय वाद्य यंत्रों और प्रदेश के संगीत घरानों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में पुराने और विलुप्त होने की कगार पर पहुंचे वाद्य यंत्रों को प्रदर्शित किया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश की समृद्ध संगीत परंपरा और विभिन्न संगीत घरानों की विरासत को भी दर्शाया गया। समारोह में पहुंचने वाले लोगों के लिए यह प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी रही।