गणेश उत्सव के समापन पर बालागंज निवासी श्रद्धालु गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए कुड़िया घाट पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ गणेश प्रतिमा को विदाई दी। विसर्जन को लेकर घाट पर उत्सव जैसा माहौल रहा।