राजधानी में लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कृष्णानगर में पुरानी पुलिस चौकी के पास सड़क पर पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के बीच वाहन खराब होते नजर आए। वहीं, लगातार बारिश के कारण किला चौराहे पर सेक्टर-एम स्थित स्मृति प्लाजा के पास भी सड़क पर पानी भर गया है। जलभराव के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान इन इलाकों में जलभराव की समस्या लगातार बनी रहती है।