लखनऊ के टेढ़ी पुलिया, कुर्सी रोड, जानकीपुरम और आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार देर शाम अचानक जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश से उमस से परेशान लोगों को राहत मिली, लेकिन कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। तेज बारिश के कारण सड़कों और गलियों में पानी भर गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम के समय बारिश होने से बाजार और मुख्य मार्गों पर भी लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई।