फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कुर्मी समाज से मुख्यमंत्री बनाने की मांग, विश्वेश्वरैया सभागार में जुटे समाज के लोग

कुर्मी मुख्यमंत्री अभियान समिति की ओर से सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्वेश्वरैया सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अब तक कुर्मी समाज से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनने के मुद्दे पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से आए समाज के लोगों ने अपनी बात रखी और राजनीतिक भागीदारी को लेकर विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान मंच पर एक खाली कुर्सी रखी गई, जिस पर प्रश्नचिह्न लगा कागज चिपकाया गया था। इसके जरिए समाज से मुख्यमंत्री बनने के सवाल को प्रतीकात्मक रूप से उठाया गया। वक्ताओं ने समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी और नेतृत्व में प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर चर्चा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें