पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग के पास कल्ली में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और उसे बेचने का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र के कुछ दबंग सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसकी बिक्री कर रहे हैं। इससे परेशान होकर लोगों ने तहसीलदार सरोजनीनगर जेपी सिंह को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने शिकायत में आरोप लगाया कि सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा किया जा रहा है और उसे बेचा जा रहा है। उन्होंने मामले की जांच कराकर जमीन को कब्जामुक्त कराने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।