फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: झाऊ बेरिया के ग्रामीणों के लिए प्रशासन चलाएगा नाव

रहीमाबाद के झाऊ बेरिया गांव के बेहता नाले उफनाने के कारण ग्रामीणों के निकलने की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने नाव की व्यवस्था कराई है। शुक्रवार को तहसीलदार कुमकुम मिश्रा और इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने मौके पर पहुंच कर निरक्षण करते हुए लोगों से संवाद करते बेवजह न निकलने की अपील की। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त गांव का एक मात्र यही रास्ता है। पुलिया के ऊपर से उफनाकर बह रहा है। जिससे जरूरत के सामान लेने और स्कूल जाने में बच्चों की जान का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में एसडीएम अपराजिता आर्यन ने बताया कि स्थित देखते हुए शनिवार सुबह से नाव चलाई जाएगी। तैरने वाले लोग करा रहे निकासी ग्रामीण चंद्र पाल ने बताया कि जो ग्रामीण तैराकी जानते हैं वह लोग रात दस बजे तक बारी बारी से मदद के रूप तैनात रहते है। 2023 में करन (11) की तेज़ बहाव के कारण बहने से डूबकर मौत हो गई थी। प्रशासन की तरफ से अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें