सरकार की ओर से 2024 में चयनित किए गए अभ्यर्थियों को अब तक इजरायल नहीं भेजे जाने के विरोध में बुधवार को अभ्यर्थियों ने चारबाग बांसमंडी स्थित सेवायोजन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए जल्द इजरायल भेजे जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि 376 लोगों का पैसा सरकार के पास जमा है, इसके बावजूद उन्हें अब तक इजरायल नहीं भेजा गया है। उनका सवाल है कि जब चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और राशि भी जमा है तो उन्हें इजरायल भेजने में देरी क्यों की जा रही है। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि दूसरी ओर निजी एजेंट लोगों से अच्छी-खासी रकम लेकर उन्हें इजरायल भेज रहे हैं। उन्होंने सरकार से मामले में जल्द कार्रवाई कर चयनित अभ्यर्थियों को इजरायल भेजने की प्रक्रिया पूरी करने की मांग की।