फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छठ पूजा मनाने ननिहाल आए चार साल के मासूम पर स्ट्रीट डॉग का हमला, चेहरे पर किए कई वार

छठ पूजा मनाने बस्ती से ननिहाल आए चार साल के मासूम श्रीहन पर शनिवार दोपहर स्ट्रीट डॉग ने हमला कर दिया। घटना दोपहर करीब 2:20 बजे सृष्टि अपार्टमेंट के ब्लॉक ए स्थित पार्क में हुई। कुत्ते ने मासूम के गाल समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर काटकर जख्मी कर दिया। परिजन उसे तत्काल मेडिकल सेंटर ले गए, जहां उसे एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया गया। जानकारी के मुताबिक, बस्ती निवासी राजेश का बेटा श्रीहन अपनी मां निमिषा और बहनों अपर्णा (7) व कौसानी (6) के साथ छठ पूजा मनाने नाना राधेश्याम त्रिपाठी के घर कुर्सी रोड स्थित सृष्टि अपार्टमेंट के ब्लॉक ए-403 में आया था। दोपहर में वह अपनी बहनों के साथ पार्क में खेल रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद स्ट्रीट डॉग ने उस पर हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि यही कुत्ता पहले भी कई लोगों को काटकर घायल कर चुका है। इसके बावजूद उसे लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें