बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बिशनपुर गांव के पास इंदिरा नहर पटरी की सड़क पर खड़ी कार में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की जांच की और शव को कब्जे में लिया। एसएचओ अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि मृतक की पहचान लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र स्थित देहरामऊ निवासी मुकेश (40) के रूप में हुई है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस घटनास्थल की जांच के साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।