संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार और संस्कृति निदेशालय, उत्तर प्रदेश के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति की ओर से लखनऊ के राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग में व्यंग्य नाटक 'क्रिया कर्म 24x7@gmail.com' का मंचन करते कलाकार। राम किशोर नाग द्वारा लिखित इस नाटक का निर्देशन महर्षि कपूर ने किया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिरीश चंद्र मिश्र, प्रेम शंकर भारती, नवल किशोर त्रिपाठी, राजवीर रतन और कीर्ति नारायण उपस्थित रहें।