बख्शी का तालाब मदारीपुर गांव में मंगलवार की दोपहर लगभग तीन बजे 35 वर्षीय आशीष प्रजापति और उसकी पत्नी 30 वर्षीय क्षमता प्रजापति ने घर के कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी बख्शी का तालाब,पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल को चारों तरफ से कवर्ड करने के साथ जांच शुरू कर दी है।फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है अभीतक शवों को नीचे नहीं उतारा गया है। घटना का कारण गृह कलह बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पत्नी को मारने के बाद पति ने सुसाइट किया है क्यों महिला का शव चारपाई पर और आशीष का लटका हुआ है।