फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भाजपा से बगावत के बाद संजयन त्रिपाठी ने थामा सपा का दामन, अखिलेश ने दिलाई सदस्यता

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा से टिकट न मिलने के बाद बगावती तेवर अपनाने वाले डॉ. संजयन त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। संजयन त्रिपाठी ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट से भाजपा से टिकट की दावेदारी की थी। पार्टी ने इस सीट से मौजूदा एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया। इसके बाद संजयन त्रिपाठी ने भाजपा का झंडा अपनी गाड़ी से हटाकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने 2 अक्टूबर को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भी दाखिल किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें