समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव निशातगंज स्थित मेट्रो सिटी अपार्टमेंट में रामगोविंद चौधरी के आवास पहुंचे और उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिलेश यादव ने नम आंखों से रामगोविंद चौधरी के पार्थिव शरीर के दर्शन किए। उन्होंने पार्थिव शरीर पर समाजवादी पार्टी का झंडा रखा और चरणों में नमन कर अंतिम श्रद्धांजलि दी। रामगोविंद चौधरी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष थे। उनका शुक्रवार को 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।