अफजाल अंसारी की सील की गई कोठी में चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने घर के अंदर रखी कई अलमारियों और दराजों को तोड़कर सामान पर हाथ साफ कर दिया। बेटी की शादी के लिए रखे जेवरात समेत लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी होने की बात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सील की गई कोठी का प्रशासक नगर आयुक्त को बनाया गया था। ऐसे में सील परिसर में चोरी की घटना से सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस चोरी गए सामान का ब्योरा जुटाने के साथ घटना के संबंध में साक्ष्य एकत्र कर रही है।