आईएमआरटी बिजनेस स्कूल, लखनऊ में शनिवार को संस्थान की सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में ‘डांडिया नाइट 2026’ का भव्य आयोजन हर्षोल्लास, उमंग और उत्सवपूर्ण वातावरण में किया गया। भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामूहिक सौहार्द को समर्पित इस सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ माँ दुर्गा की विधिवत आरती के साथ हुआ। आरती के पश्चात पूरा परिसर भक्ति, संगीत और उल्लास के रंगों से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों, फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आयोजन को यादगार बना दिया।