लखनऊवासी गणपति बप्पा के स्वागत को तैयार हैं। आलमबाग के शृंगार नगर की रहने वाली तनिष्का ने बताया कि वह पिछले 4 सालों से गणपति घर में रख रहीं है। उनके घर के बगल में गणपति घर में रखे जाते थे, तो हम लोगों भी सोचा कि गणपति जी को मेहमान की तरह लाये और उनका स्वागत करें। जितने दिन घर में गणपति रहते है तो घर में खुशी का माहौल बना रहता है। कैंट की रहने वाली श्वेता अपने परिवार के साथ गणपति को लेने पहुंची। श्वेता ने बताया कि वह और उनका परिवार पिछले पांच सालों से घर में गणपति रख रहे है। बप्पा के घर में रहने से घर का माहौल उत्सव में बदल जाता है। बप्पा को रखने का मुख्य उद्देश्य रहा कि जब भी बप्पा घर में आते है तो हमेशा हर चीज अच्छी ही होती है।