फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माताटीला बांध में स्थापित नए पंप से शुरू हुई जलापूर्ति

अमर उजाला ब्यूरो झांसी। महानगर पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत माताटीला बांध 70 एमएलडी क्षमता के चार पंप स्थापित किए जाने के साथ ही शनिवार से इनसे आपूर्ति भी आरंभ कर दी गई। पंप स्थापित होने के साथ ही पेयजल योजना का तीसरा चरण भी पूरा हो गया। करीब 600.42 करोड़ रुपये लागत की इस परियोजना से करीब 14 लाख आबादी को पीने का साफ पानी मिलेगा। परियोजना के तहत माताटीला बांध में इंटेक वेल का निर्माण कराया गया। यहां से कच्चा पानी लेकर 195 एमएलडी क्षमता के जलशोधन संयंत्र तक पहुंचाया जाएगा। संयंत्र में पानी को शोधित करने के बाद झांसी महानगर की आबादी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। यहां 70-70 एमएलडी क्षमता के चार पंप स्थापित किए गए हैं। इंटेक वेल तक पहुंचने के लिए 1000 मीटर लंबा एप्रोच ब्रिज भी बनाया गया है। एक्सईएन मुकेश पाल सिंह के मुताबिक पंप स्थापित करने का काम पूरा कर लिया गया है। नए पंप के माध्यम से आपूर्ति भी आरंभ कर दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें