ललितपुर। लगातार हो रही बारिश के चलते गोविंद सागर बांध का जलस्तर बढ़ने के बाद बांध के गेट खोल दिए गए। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बारिश के कारण बांध में लगातार पानी की आवक हो रही थी। जलस्तर निर्धारित सीमा के करीब पहुंचने पर बांध के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की गई। पानी छोड़े जाने के बाद नदी के आसपास के क्षेत्रों में भी जलस्तर बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने नदी के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और पानी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की है। सिंचाई विभाग के अधिकारी बांध के जलस्तर और पानी की आवक पर लगातार निगरानी रख रहे हैं।