संवाद न्यूज एजेंसी झांसी। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती के अवसर पर कलचुरी महासभा की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गांधी भवन से शुरू होकर लक्ष्मी गार्डन तक पहुंची। इसमें समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जयकारे लगाए और जयंती उत्साहपूर्वक मनाई।