फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में जूते पहनकर घुसी महिला दरोगा वीडियो वायरल, पुजारी और श्रद्धालुओं में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी मऊरानीपुर। शारदीय नवरात्र के नवमी पर्व पर मऊरानीपुर के बड़ी माता मंदिर में एक घटना सामने आई है। शाम करीब 7 बजे एक महिला उपनिरीक्षक जूते पहनकर मंदिर परिसर में घूमती दिखीं। इस घटना से श्रद्धालुओं और पुजारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। यह पूरी घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। प्रत्यक्षदर्शियों और पुजारियों ने महिला उपनिरीक्षक को जूते पहने देखकर आपत्ति जताई। जब पुजारियों ने उन्हें टोका, तो उन्होंने गलती स्वीकारने के बजाय रौब झाड़ा। इस अनुचित व्यवहार से स्थानीय लोगों और पुजारियों का रोष और बढ़ गया। महिला उपनिरीक्षक ने बताया कि उन्हें मंदिर में किसी जेबकतरे के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इसी आपात सूचना के कारण वह जल्दबाजी में जूते नहीं उतार पाईं। वहीं, मंदिर के पुजारी सौरभ पंडा और विवेक पंडा ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अनिश्चितकालीन समय के लिए मंदिर के कपाट बंद कर देंगे। मामला संज्ञान में आया है। मंदिर में जूते पहनकर नहीं जाना चाहिए था। मामले की निष्पक्ष कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - रत्नेश सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें