फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में बीच-बचाव करना बुजुर्ग को पड़ा भारी, लाठी के हमले से मौत

संवाद न्यूज एजेंसी ललितपुर। घरेलू विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक बुजुर्ग को अपनी जान गंवानी पड़ी। पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे पड़ोसी पर पति ने लाठी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला तालाबपुरा बिदुआ कालोनी एक रिटायर्ड आर्मी मैन रहता है। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में वह अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। रविवार रात करीब 8-9 बजे भी पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान पड़ोसी 50 वर्षीय दुर्गा प्रसाद रजक विवाद शांत कराने के इरादे से मौके पर पहुंचे और बीच बचाव करने लगे। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर रिटायर्ड फौजी ने दुर्गा प्रसाद पर लाठी से जोरदार हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सदर और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट और पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। वहीं, पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है। मामले में कोतवाली पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की अग्रिम कार्रवाई कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हमलावर की तलाश में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें